राज्य कुष्ठ कर्मचारी संघ का प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर राजेश सिंह का गोरखपुर में हुआ भव्य स्वागत और अभिनंदन!
राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह का गोरखपुर आगमन पर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह गरिमामयी कार्यक्रम अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, गोरखपुर मण्डल के कार्यालय परिसर में आर.पी. मिश्रा के सफल नेतृत्व में समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं (गोरखपुर मण्डल) डॉ. जयंत कुमार ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह को माल्यार्पण कर, पुष्पगुच्छ (बुके) और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
अपने आशीर्वचन संबोधन में डॉ. जयंत कुमार ने राजेश सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कर्मचारियों के हित और संगठन की मजबूती के लिए प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग दिया जाएगा।
इसके पश्चात कार्यालय के समस्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने बारी-बारी से प्रदेश अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड