लोकेशन डूंगरपुर
सवाददाता महेश्वर चोबीसा
mo 7976727929हेड लाइन पुनाली ब्लॉक कांग्रेस की बैठक सम्पन्न, पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस की जीत का लिया संकल्प
लोकेशन डूंगरपुर
सवाददाता महेश्वर चोबीसा
mo 7976727929
हेड लाइन पुनाली ब्लॉक कांग्रेस की बैठक सम्पन्न, पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस की जीत का लिया संकल्प
एंकर इंट्रो
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पुनाली की महत्वपूर्ण बैठकष ब्लॉक अध्यक्ष एवं आसपुर विधानसभा प्रत्याशी राकेश रोत की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी डूंगरपुर के अध्यक्षव विधायक गणेश गोगरा, विधानसभा प्रभारी नरेंद्र खोड़निया, पूर्व जिला प्रमुख प्रेम कुमार पाटीदार, पंचायती राज प्रभारी मनोज पाटीदार, संगठन महामंत्री नारायण पंड्या, प्रवक्ता सुखदेव यादव, पूर्व विधायक पूंजीलाल परमार, सेवादल उर्मिला अहारी, उप जिला प्रमुख सुरता परमार, पंचायती राज प्रकोष्ठ अध्यक्ष देवीलाल अहारी, रामलाल अहारी, मुकेश अहारी, प्रवीण गमेती, महेंद्र पाटीदार, कन्हैयालाल पटेल, मंडल अध्यक्ष विद्याशंकरसुथार, वल्लभराम पाटीदार, लक्ष्मणलाल रोत, वालजी भाई, रमेश सुथार, मीनाक्षी परमार, चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोविंद , संगठन महासचिव ततखसिंह डाबी, मुकेश परमार, नेपालपुरा सरपंच रमेश वलोता सरपंच कांतिलाल सहित भंवर लोकेश पाटीदार तेज सिंह रूप देव ननोमा सुरेश पाटीदार संजय पाटीदार दयाशंकर परमार कांग्रेस संगठन के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा आगामी पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस पार्टी की विजय सुनिश्चित करने का आह्वान किया। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और आमजन के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी।
बैठक में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से नहीं पहुंच रहा है। रोजगार के अवसरों की कमी, युवाओं और छात्रों की समस्याओं तथा ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की गई।
वक्ताओं ने कहा कि जनता अब केवल झूठे वादों और बहकावे में आने वाली नहीं है, बल्कि विकास कार्यों, जनहित के मुद्दों और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही के आधार पर अपना निर्णय करेगी। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जाकर कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड