बारिश की कमी के कारण पाली जिले में अकाल घोषित करने की मांग -जागरवाल
पाली। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन पाली एवं भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला अध्यक्ष मदन सिंह जागरवाल ने भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र एवं ई-मेल भेजकर पाली जिले में बारिश की कमी को देखते हुए अकाल घोषित करने की मांग की है।
जागरवाल ने पत्र में बताया कि पश्चिमी राजस्थान के साथ-साथ पाली जिले के रोहट, पाली देहात, सुमेरपुर, रानी, मारवाड़, बाली सहित अनेक क्षेत्रों में इस वर्ष वर्षा बहुत कम हुई है।
बारिश के अभाव में जिले के गांवों की नाड़ियां और तालाब सूखने लगे हैं। पाली जिले का प्रमुख जवाई बांध भी खाली पड़ा है,मात्र 138 दिनों का पीने का पानी उपलब्ध हे जिससे आने वाले समय में पेयजल संकट और गंभीर होने की आशंका है।
उन्होंने कहा कि किसानों ने महंगे डीजल ओर बीज से खेतों की जुताई कर बीज बोया, लेकिन पर्याप्त बारिश नहीं होने से फसलें सूखने और बर्बाद होने की कगार पर हैं। वैसे भी 150सितंबर को मानसून की विदाई तय हे किसान पैदावार की उम्मीद में पहले ही कर्ज लेकर खेती कर चुका है। यदि फसलें खराब हुईं तो किसान पर कर्ज का बोझ और बढ़ जाएगा। वहीं आने वाले दिनों में पशुधन के लिए चारे का भी गंभीर संकट पैदा होने की संभावना है।
जागरवाल ने सरकार को आगाह करते हुए कहा कि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में पूरे पाली जिले में हालात बेकाबू हो सकते हैं। सरकार को अभी से पेयजल की व्यवस्था, पशुधन के लिए चारे की उपलब्धता और किसानों को राहत देने की कार्ययोजना तैयार करनी चाहिए।
उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार से पाली जिले को तत्काल अकालग्रस्त घोषित करने,इस वर्ष का पूरा मुआवजा ओर किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने तथा रोहट सहित पूरे जिले में पेयजल की अग्रिम व्यवस्था सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की।
जागरवाल ने कहा कि सरकार को आने वाले संकट का इंतजार करने के बजाय अभी से राहत एवं बचाव की तैयारियां शुरू करनी चाहिए, ताकि किसानों, पशुपालकों और आम जनता को गंभीर संकट से बचाया जा सके। अन्यथा आने वाले समय में परिस्थितियां सरकार के नियंत्रण से बाहर हो सकती हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड