पसराहा पॉलिटेक्निक कॉलेज की छात्रा अचानक बेहोश, गोगरी अस्पताल में ऑक्सीजन पर चल रहा है इलाज।
पसराहा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज की एक छात्रा की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद वह बेहोश हो गई। छात्रा की स्थिति बिगड़ता देख कॉलेज के शिक्षक उसे आनन-फानन में इलाज के लिए गोगरी अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में रविवार की शाम चार बजे तक डॉक्टर प्रदीप कुमार साहू की देखरेख में उसका इलाज जारी था।
बताया गया कि छात्रा की पहचान अल्पना कुमारी के रूप में हुई है। वह बेगूसराय जिले की रहने वाली बताई जा रही है। अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को देखते हुए तत्काल ऑक्सीजन लगाया और इलाज शुरू किया। फिलहाल छात्रा की हालत को लेकर चिकित्सकों द्वारा निगरानी टी जा रही है।
छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ने और बेहोश होने के कारणों का तत्काल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। चिकित्सक के अनुसार जांच और इलाज के बाद ही स्थिति के संबंध में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड