उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जिलाधिकारी (DM) कार्यालय परिसर में स्थित मस्जिद को तत्काल प्रभाव से ध्वस्त करने के आदेश जारी किए गए हैं। यह बड़ी कार्रवाई बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी की शिकायत पर हुई सुनवाई के बाद नगर मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह की अदालत ने की है। प्रशासनिक आदेश के तहत सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे और इसका दुरुपयोग करने के मामले में कब्जाधारी पर करीब 6 करोड़ 41 लाख रुपये (₹6.41 करोड़) का भारी जुर्माना भी लगाया गया है।
दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया था कि सरकारी परिसर की भूमि पर न केवल अवैध निर्माण किया गया, बल्कि वहां बने कुछ कमरों को किराए पर देकर उनका व्यावसायिक उपयोग भी किया जा रहा था। प्रशासन ने आरोपों पर सुनवाई के बाद ध्वस्तीकरण और जुर्माने का यह सख्त फैसला सुनाया है। इस मामले में संबंधित पक्ष की प्रतिक्रिया सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड