कटनी नगर//-
NSUI की पत्रकार वार्ता में भाजपा पर जमकर बरसे अंशु मिश्रा
NSUI की पत्रकार वार्ता में भाजपा पर जमकर बरसे अंशु मिश्रा
विकास के दावों पर उठाए सवाल, छात्रहित और जिले की समस्याओं को लेकर सरकार को घेरा
कटनी। एनएसयूआई जिला कटनी द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में संगठन के नेता अंशु मिश्रा ने भाजपा सरकार और स्थानीय भाजपा नेताओं पर जमकर निशाना साधा। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने जिले में विकास को लेकर किए जा रहे दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जमीनी हकीकत सरकारी दावों से अलग है।
अंशु मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने छात्रसंघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने की मांग को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने का अधिकार मिलना चाहिए।
पत्रकार वार्ता में पीपीपी मॉडल मेडिकल कॉलेज सहित शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर भी एनएसयूआई ने अपना विरोध स्पष्ट किया। मिश्रा ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को निजी मॉडल के भरोसे छोड़ने के बजाय आम जनता और विद्यार्थियों के हितों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
उन्होंने भाजपा नेताओं से जिले के विकास कार्यों और जनता से किए गए वादों का हिसाब देने की मांग की। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने एनएसयूआई की आगामी रणनीति और जनहित के मुद्दों पर आंदोलन जारी रखने की बात कही।
रिपोर्ट:- राकेश निषाद
AIMA MEDIA-24×7 | जन जन की आवाज
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड