शुरू न्यूज़
बांकीपुर उपचुनाव 2026 के बीच प्रशांत किशोर के खिलाफ एक बड़ा राजनीतिक विवाद सामने आया है। जन सुराज के पूर्व सदस्य होने का दावा करने वाले पुरुषोत्तम कुमार ने प्रशांत किशोर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने 2025 में पार्टी की सदस्यता ली थी, लेकिन टिकट बेचने के आरोपों के चलते उन्होंने पार्टी छोड़ दी है।
पुरुषोत्तम कुमार ने पूरे चुनाव अभियान के दौरान बांकीपुर में घूम-घूमकर लोगों से स्थानीय उम्मीदवार को वोट देने और बाहरी उम्मीदवार का विरोध करने की अपील करने का ऐलान किया है। उनका यह भी आरोप है कि प्रशांत किशोर लोगों को भटका रहे हैं और सेक्युलर वोटों को काट रहे हैं, जिससे भारतीय जनता पार्टी (BJP) का काम आसान हो सके। इस पूरे घटनाक्रम के बीच पुरुषोत्तम कुमार के समर्थकों में ‘पुरुषोत्तम कुमार जिंदाबाद’ और प्रशांत किशोर के खिलाफ नारे लगाए जा रहे हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड