शुरू न्यूज़
रोहतास जिले के सासाराम स्थित प्राचीन मोहन साह निजी तालाब को लेकर जारी विवाद अब प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच गया है। सासाराम नगर थाना क्षेत्र के करहगर मोड़ के समीप स्थित इस तालाब का अस्तित्व पिछले कुछ समय से संकट में है और यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। भूस्वामी गिरीश चंद्र वर्तमान में इस जगह पर रोजगार विकास के लिए एक हाट का निर्माण करवा रहे हैं, ताकि कृषि और अन्य व्यवसायों के माध्यम से लोगों को जोड़ा जा सके।
इस निर्माण कार्य को लेकर भूस्वामी गिरीश चंद्र ने एक नेताजी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उक्त नेताजी निजी स्वार्थ के चलते हाट निर्माण कार्य में लगातार व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं और उन पर दबाव बना रहे हैं। इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर गिरीश चंद्र ने रोहतास प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के पास गुहार लगाई है, जिससे शहरवासियों को अब न्याय की उम्मीद जगी है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए रोहतास के जिलाधिकारी ने भूस्वामी के आवेदन पर रिपोर्ट तलब की है और पूर्व के विवादों का भी अवलोकन करने का निर्देश दिया है। उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर यह स्पष्ट है कि भूमि रैयत गिरीश चंद्र के दखल-कब्जे में है। जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में कहा है कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी और इस पूरे मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकरण में सक्षम न्यायालय का आदेश ही सर्वमान्य होगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड