“मेरा बेटा चला गया… छोटे पोते और बहू को कौन संभालेगा?” फूट-फूटकर रोई मां | करावल नगर”
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के थाना करावल नगर क्षेत्र के अंकुर एंक्लेव में 11 सितंबर की रात एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान करीब 40-45 वर्षीय राजा के रूप में बताई जा रही है।
परिजनों के मुताबिक, राजा के साथ मारपीट की गई, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।
राजा की मां अपने बेटे की मौत के बाद फूट-फूटकर रोती नजर आईं। उनका कहना है—“मेरा छोटा सा पोता रह गया, मेरी बहू रह गई… अब उनको कौन देखेगा?”
परिजनों ने मामले में मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत की पूरी वजह तथा घटना की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।
📺 पूरी खबर देखिए सिर्फ RTN.1 TV पर।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड