गिरियक में PNB से 25 लाख लोन लेकर नहीं चुकाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार।
*गिरियक (नालंदा):* पंजाब नेशनल बैंक से 25 लाख रुपये का लोन लेकर नहीं चुकाने वाले एक व्यक्ति को गिरियक पुलिस ने सोमवार शाम गिरफ्तार कर लिया।
पंजाब नेशनल बैंक, गिरियक शाखा के प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान संजय कुमार, पिता – शिवनंदन यादव, ग्राम – पुरैनी, थाना – गिरियक, जिला – नालंदा के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि संजय कुमार को 16 मार्च 2019 को नूडल्स निर्माण के लिए 25 लाख रुपये का लोन दिया गया था। लोन की राशि समय पर नहीं चुकाने पर बैंक द्वारा उन्हें पांच बार नोटिस भेजा गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और राशि चुकाने में टालमटोल करते रहे।
इसके बाद बैंक ने कोर्ट का सहारा लिया। जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी, नालंदा के द्वारा वारंट जारी किया गया और गिरियक थाना को गिरफ्तारी का आदेश दिया गया।
इसी आदेश के आलोक में 21 सितंबर 2026 को संजय कुमार को उनके पुराना घर पुरैनी से गिरफ्तार किया गया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड