रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

पूर्वांचल के फिजियोथैरेपिस्टों का महाकुंभ: किनेसियो टेपिंग थेरेपी कार्यशाला में जुटे 75 से अधिक विशेषज्ञ और छात्र

Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh

पूर्वांचल के फिजियोथैरेपिस्टों का महाकुंभ: Kinesio Taping Therapy वर्कशॉप में जुटे 75 से अधिक विशेषज्ञ और छात्र
पूर्वांचल फिजियोथैरेपिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (PPWA) के तत्वावधान में रविवार को Kinesio Taping Therapy पर एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से आए 75 से अधिक फिजियोथैरेपिस्ट एवं फिजियोथैरेपी के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यशाला का प्रशिक्षण लखनऊ के वरिष्ठ एवं प्रसिद्ध फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. पुनीत चौबे ने दिया। उन्होंने प्रतिभागियों को Kinesio Taping Therapy की आधुनिक तकनीकों, उसके चिकित्सीय लाभों तथा विभिन्न रोगों में इसके प्रभावी उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान मरीजों पर लाइव प्रैक्टिकल डेमोंस्ट्रेशन भी कराया गया, जिससे प्रतिभागियों को तकनीक को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर मिला।
संस्था के अध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि PPWA का उद्देश्य पूर्वांचल के फिजियोथैरेपिस्टों को नवीनतम तकनीकों और आधुनिक उपचार पद्धतियों से जोड़ना है, ताकि मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
कार्यशाला के ऑर्गेनाइजिंग चेयरपर्सन डॉ. ज़मीर सिद्दीकी, सचिव डॉ. योगेश कुमार, डॉ. अंकित यादव तथा संयोजक डॉ. दीपक सैनी ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चारू चौधरी (उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश महिला आयोग) एवं डॉ. संदीप राय ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने फिजियोथैरेपी के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की सराहना की।
कार्यक्रम के समापन पर PPWA के उपाध्यक्ष डॉ. एम.एल. यादव तथा सचिव डॉ. रवि राव रघुवंशी ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यशाला को सफल बनाने में डॉ. सुमांशु गुप्ता, डॉ. दीपक सैनी, डॉ. अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, डॉ. साहब राज चौधरी, डॉ. लक्ष्मी गुप्ता, डॉ. सूरज मंडल, डॉ. आफताब अंसारी, डॉ. विपुल चौहान, डॉ. अरविंद विश्वकर्मा, डॉ. सुभाष यादव सहित अनेक वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट एवं संस्था के पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी