शुरू न्यूज़
पिंडवाड़ा नगर के जनापुर चौराहे पर लूटपाट की नीयत से एक पैदल राहगीर पर चाकू से हमला करने वाले तीन बाइक सवार बदमाशों को पिंडवाड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के करीब आधे घंटे के भीतर ही पकड़ लिया। इस हमले में घायल राहगीर को प्राथमिक उपचार के बाद सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जबकि पुलिस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी के पैर में फ्रैक्चर हो गया जिसका उपचार सिरोही के सरकारी अस्पताल में पुलिस निगरानी में जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पिंडवाड़ा थानाधिकारी महेंद्र कुमार चौधरी के निर्देशन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की इस सक्रिय कार्रवाई के चलते तीनों आरोपियों को शीघ्र ही दस्तयाब कर लिया गया। सूत्रों के अनुसार, थानाधिकारी ने साहस का परिचय देते हुए फिल्मी अंदाज में चलती बाइक के सामने पहुंचकर आरोपियों को काबू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गई है। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल मांगीलाल गरासिया, कांस्टेबल अभय गुर्जर तथा कांस्टेबल ईश्वर देवासी की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वर्तमान में, पिंडवाड़ा पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है। अस्पताल में भी एक पुलिस टीम तैनात है जहाँ घायल आरोपी का उपचार चल रहा है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड