शुरू न्यूज़
कबीरधाम जिले के पौड़ी के पास स्थित ग्राम सिल्हाटी में आस्था को झकझोर देने वाली चोरी की घटना सामने आई है। शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब 2:14 बजे अज्ञात चोरों ने एक मंदिर में घुसकर भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा पर स्थापित 18 तोला चांदी का त्रिकुंड और माता गौरी की प्रतिमा पर स्थापित 5 तोला चांदी का मुकुट चुरा लिया।
सुबह जब श्रद्धालु और ग्रामीण रोज की तरह पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुँचे, तो प्रतिमाओं से चांदी के आभूषण गायब देखकर उनके होश उड़ गए। इस घटना से पूरे गाँव में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते मंदिर परिसर में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। चोरों की यह पूरी करतूत मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है, जिन्होंने इसे धार्मिक आस्था पर हमला बताया है। उन्होंने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए चांदी के आभूषणों की बरामदगी की मांग की है। फिलहाल, पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और चोरों की पहचान करने के साथ उनकी तलाश तेज कर दी गई है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड