बगोदर में भीषण बारिश का कहर, नीचे बाजार के दर्जनों घरों में घुसा पानी
बगोदर: बीती रात हुई भीषण बारिश से बगोदर में हालात बिगड़ गए। सड़क किनारे कई पेड़ गिर गए, वहीं नीचे बाजार के दर्जनों घरों में बारिश का पानी घुसने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।
बगोदर बाजार से लेकर ब्लॉक हाई स्कूल तक का पानी ढलान के कारण नीचे बाजार पहुंचता है। यहां जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से पानी रिहायशी इलाकों में घुस गया।और बाढ़ जैसा मंज़र देखने को मिल रहा है, रातभर लोग जागकर घरों से पानी निकालते रहे। कई घरों के निचले हिस्से तालाब में तब्दील हो गए और सामान पानी में तैरता नजर आया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, जीटी रोड चौड़ीकरण से पहले यहां पानी निकासी के लिए बड़ी पुलिया थी, लेकिन चौड़ीकरण के दौरान पुलिया संकरी हो गई। लोगों ने जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की मांग की है। उनका कहना है कि यदि आने वाले दिनों में इसी तरह बारिश जारी रही तो घर खाली कर सुरक्षित स्थान पर जाने की नौबत आ सकती है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड