शुरू न्यूज़
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पलारी में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा सरकार पर किसानों की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं हो रही है।
भूपेश बघेल ने दावा किया कि किसान सोसायटियों में खाद के लिए परेशान हैं, जबकि खुले बाजार में वही खाद अधिक कीमत पर उपलब्ध हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रही है, जिससे फसलों की उपज प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सोसायटियों में खाद उपलब्ध नहीं है, तो बाजार में खाद कैसे पहुंच रही है। बघेल ने बताया कि लगभग 1350 रुपये में मिलने वाली खाद किसानों को बाजार में 1900 रुपये तक में खरीदनी पड़ रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार से किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने जोर दिया कि किसानों की समस्याओं का समाधान करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है और कृषि कार्यों के लिए जरूरी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए। बघेल ने आरोप लगाया कि वर्तमान परिस्थितियों के कारण किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड