शुरू न्यूज़
भोजपुर के आरा में जीरो माइल पेट्रोल पंप के सामने बालाजी स्टील कंपनी की दूसरी शाखा का भव्य उद्घाटन एमएलसी शीला पंडित ने फीता काटकर किया। यह शुभारंभ क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण घटना रहा, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
उद्घाटन समारोह के बाद, एमएलसी शीला पंडित को फूल-माला और बुके देकर सम्मानित किया गया। कंपनी के प्रोपराइटर पाल देव पंडित ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर इकौना पंचायत की मुखिया सुषमा देवी, प्रतिनिधि बबन पंडित, आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजेश शर्मा उर्फ कविराज, सत्येंद्र पंडित, भारतीय विश्वकर्मा संघ के जिला अध्यक्ष अमरचंद शर्मा, प्रजापति समाज के वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं तथा बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एमएलसी शीला पंडित और प्रोपराइटर पाल देव पंडित ने मीडिया से बातचीत करते हुए इस नई शाखा के शुभारंभ को क्षेत्र के विकास और ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड