शुरू न्यूज़
जनपद रायबरेली में राष्ट्रवादी पार्टी के नवीन कार्यालय का आज माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश सिंह जी के करकमलों द्वारा शुभ उद्घाटन संपन्न हुआ। यह कार्यालय राष्ट्रवादी पार्टी की जिला सचिव (महिला प्रकोष्ठ), रायबरेली, श्रीमती मधुबाला सिंह जी के नेतृत्व में स्थापित किया गया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने श्रीमती मधुबाला सिंह जी को कार्यालय प्रभारी का दायित्व भी सौंपा, जिसके लिए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ और उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामनाएँ दी गईं।
इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जन-जन तक पार्टी की नीतियों और विचारों को पहुँचाने का संकल्प लिया। राष्ट्रवादी पार्टी का यह नया कार्यालय जनसेवा, संगठन विस्तार और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में कार्य करेगा।
राष्ट्रवादी पार्टी ने कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी सम्मानित अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों और रायबरेली की सम्मानित जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया है, जय राष्ट्रवाद और जय राष्ट्रवादी पार्टी के नारों के साथ।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड