शुरू न्यूज़
गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक चालक की मौत हो गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। बैजपुर निवासी राजमन के अनुसार, 26 तारीख को उनके पुत्र रामसेवक अपनी मोटरसाइकिल से बग्गी रोड जा रहे थे। जब वे धर्मेंई के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार बुलेट ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे रामसेवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देखकर लखनऊ रेफर कर दिया गया। दुर्भाग्यवश, लखनऊ में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों को इस घटना की सूचना तुरंत नहीं मिली। जानकारी होने पर उन्होंने स्थानीय थाने में बताया कि गोगे पुरवा ग्राम पंचायत बरडीहा के निवासी कययूम अली का लड़का बुलेट चला रहा था और उसी ने उनके पुत्र का एक्सीडेंट किया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा, तो परिजनों सहित आस-पास के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई, जिसके बाद शव को मिट्टी दी गई।
मृतक के पिता राजमन ने आरोप लगाया है कि उप निरीक्षक कोमल यादव इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं, लेकिन पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। उनका कहना है कि जिस व्यक्ति ने दुर्घटना की है, उस पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है और वह खुलेआम घूम रहा है। राजमन ने मांग की है कि उनके पुत्र का एक्सीडेंट करने वाले व्यक्ति पर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड