शुरू न्यूज़
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला मुख्य मार्ग पर बीती रात एक बेहद खौफनाक घटना सामने आई, जहाँ एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़ी कई मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मार दी। यह पूरी दिल दहला देने वाली घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है, जिसमें रफ्तार का कहर साफ देखा जा सकता है। फुटेज में नजर आ रहा है कि लोग अपनी मोटरसाइकिलें किनारे पार्क कर रोजमर्रा के कामों में व्यस्त थे, तभी अचानक एक बेकाबू कार ने खड़ी बाइकों को रौंद दिया।
इस हादसे के सीसीटीवी फुटेज में सबसे हैरान करने वाला पल तब आया जब एक दुकान के सामने खड़ा मासूम बच्चा इस अनियंत्रित कार की चपेट में आने से बाल-बाल बचा। कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चा महज कुछ इंच की दूरी से उसकी जद में आने से बचा और घबराहट में जमीन पर गिर पड़ा। गनीमत रही कि बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई। टक्कर मारने के तुरंत बाद, शातिर कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, इससे पहले कि आसपास के लोग कुछ समझ पाते या उसे रोक पाते। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। फिलहाल, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया है और फुटेज में दिख रही कार व उसके नंबर के आधार पर फरार चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड