शक्तिपीठ मां चंडिका के गर्भगृह में घुसा बाढ़ का पानी
संध्या आरती के दौरान पहुंचा गंगा का पानी, प्रवेश द्वार तक जलभराव
गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण जिले में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। गंगा के जलस्तर में वृद्धि के साथ निचले इलाकों में पानी प्रवेश करने लगा है। शुक्रवार की देर शाम करीब साढ़े आठ बजे प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चंडिका स्थान के गर्भगृह में भी गंगा का पानी प्रवेश कर गया। गर्भगृह के अलावा मंदिर के निचले हिस्से और प्रवेश द्वार तक पानी पहुंचने से मंदिर प्रशासन और श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ गई है।
चंडिका स्थान मंदिर के पुजारी नंद बाबा ने बताया कि शुक्रवार की शाम मां की संध्या आरती चल रही थी। इसी दौरान गंगा का पानी गर्भगृह में प्रवेश कर गया। देखते ही देखते मंदिर के निचले हिस्से और मुख्य प्रवेश द्वार तक पानी पहुंच गया। उन्होंने बताया कि गंगा का जलस्तर यदि इसी तरह बढ़ता रहा तो मंदिर प्रशासन को मां के गर्भगृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगानी पड़ सकती है।
पुजारी नंद बाबा ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ने के दौरान प्रत्येक वर्ष चंडिका स्थान तक गंगा का पानी पहुंचता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दौरान मां गंगा, मां सती से मिलने आती हैं। हालांकि, इस बार जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण मंदिर परिसर में जलभराव की स्थिति गंभीर होती जा रही है।

अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड