उत्तर प्रदेश के मेरठ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व ADG प्रेम प्रकाश, बहुजन नेता और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के साथ मंच साझा करते नजर आए। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं कि पूर्व में भाजपा से जुड़े रहे प्रेम प्रकाश वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आजाद समाज पार्टी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में अब तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है और न ही प्रेम प्रकाश की ओर से किसी दल में शामिल होने या चुनाव लड़ने को लेकर कोई बयान सामने आया है।
कार्यक्रम के दौरान चंद्रशेखर आजाद ने सभा को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को शांत रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि वे यहां केवल एक पीड़ित परिवार से मिलने आए हैं। इस दौरान उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए और संवैधानिक तरीकों पर चर्चा की। चंद्रशेखर आजाद ने कहा, “हम उन अधिकारियों से भी पूछना चाहते हैं कि आंख पकड़कर मारना किस संवैधानिक तरीके में आता है? अगर हमारी गलती है तो हमें गिरफ्तार कर जेल भेज दीजिए, लेकिन कानून के दायरे में कार्रवाई होनी चाहिए।” उनके इस बयान और कार्यक्रम में प्रेम प्रकाश की मौजूदगी ने आगामी चुनावी समीकरणों को लेकर अटकलों का दौर तेज कर दिया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड