मामला पनहेड़ा कलां स्थित शराब ठेके का है, जहां रात करीब 8 बजे शराब खरीदने पहुंचे युवकों और सेल्समैन के बीच कम कीमत में शराब देने को लेकर कहासुनी हो गई।
पनहेड़ा कलां से शराब ठेके पर गुंडागर्दी की तस्वीरें सामने आई हैं। शराब कम रेट में देने को लेकर सेल्समैन और शराब लेने पहुंचे कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों ने कथित तौर पर लाठी-डंडों से ठेके के सेल्समैन पर हमला कर दिया। मारपीट में दो सेल्समैन गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
मामला पनहेड़ा कलां स्थित शराब ठेके का है, जहां रात करीब 8 बजे शराब खरीदने पहुंचे युवकों और सेल्समैन के बीच कम कीमत में शराब देने को लेकर कहासुनी हो गई।
शुरुआत में मामूली नजर आ रहा विवाद कुछ ही देर में हिंसक हो गया। आरोप है कि युवकों ने लाठी-डंडे निकालकर ठेके के सेल्समैन पर हमला कर दिया।
अचानक हुए हमले से ठेके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट में ठेके के दो सेल्समैन गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि हमला करने वाले युवक पनहेड़ा कलां के ही रहने वाले हैं। हालांकि, पूरे घटनाक्रम की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
घटना के बाद घायल सेल्समैन ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मारपीट करने वाले युवकों की पहचान व घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।
अब देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या सामने आता है और आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड