एफसीआई श्रमिकों ने मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन, वेतन बढ़ाने समेत कई मांगें उठाईं
एफसीआई श्रमिकों ने मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन, वेतन बढ़ाने समेत कई मांगें उठाईं
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र के आईटीआई मोड़ के पास स्थित भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) खाद्य संग्रह भंडार के गेट के बाहर शनिवार को बड़ी संख्या में श्रमिकों ने अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। श्रमिकों ने वेतन बढ़ाने के साथ-साथ श्रमिक सुविधाओं और रोजगार से जुड़ी कई मांगें उठाईं।
प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों ने आईडी कार्ड जारी करने, सरकारी रजिस्टर में हस्ताक्षर अथवा अंगूठे के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधा कार्ड उपलब्ध कराने तथा नियमानुसार श्रमिक सुविधाएं दिए जाने की मांग की
इसके अलावा श्रमिकों ने भविष्य निधि (पीएफ) लागू करने, समान काम के लिए समान वेतन देने और ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई। श्रमिकों का कहना है कि लंबे समय से इन समस्याओं को लेकर आवाज उठाई जा रही है, लेकिन अपेक्षित समाधान नहीं हुआ।
मांगों को लेकर श्रमिकों ने एफसीआई के मुख्य गेट के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान काफी संख्या में श्रमिक मौजूद रहे और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड