कैंडिल मार्च निकालकर किसानों ने जताया विरोध, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
कैंडिल मार्च निकालकर किसानों ने जताया विरोध, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
गगहा/गोरखपुर। गोरखपुर सदर अस्पताल से नवजात के अपहरण, दुष्कर्म के बाद हत्या तथा खजनी में स्वर्ण व्यवसायी के पुत्र के अपहरण एवं हत्या की घटना को लेकर शनिवार को भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने महराजगंज में कैंडिल मार्च निकालकर विरोध जताया। मार्च का नेतृत्व दिलीप किसान ने किया।
महाविद्यालय से शुरू हुआ कैंडिल मार्च करवल-मझगांवा चौराहा होते हुए गगहा थाने पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दोनों घटनाओं में शामिल आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं से आम लोगों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों में भय एवं आक्रोश का माहौल है। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस एवं प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।
कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रीति सिंह भी शामिल रहीं। उन्होंने घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन को पूरी गंभीरता के साथ प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
कार्यकर्ताओं ने मांग की कि दोनों मामलों की निष्पक्ष एवं प्रभावी जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
कैंडिल मार्च गगहा थाने पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई।
इस अवसर पर प्रवीण सिंह, शैलेंद्र दुबे, अभिषेक कनौजिया , मुखलाल, मुकेश शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की प्रीति सिंह सहित भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड