शुरू न्यूज़
गुमला में बनारस तीर्थयात्रा पर गए सदर अस्पताल के चतुर्थ वर्गीय कर्मी रामचंद्र साहू के बंद घर में चोरों ने धावा बोलकर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने सूने घर से करीब छह लाख रुपये मूल्य के जेवर, 40 हजार रुपये नकद और अन्य सामान उड़ा लिया। तीर्थयात्रा से लौटने पर जब पीड़ित परिवार ने देखा कि घर का ग्रिल टूटा हुआ है और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है, तो उनके होश उड़ गए।
इस वारदात की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और चोरों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड