शुरू न्यूज़
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम सायर में इन दिनों एक जंगली हाथी का आतंक बना हुआ है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सोमवार सुबह गांव के निवासी 60 वर्षीय बिहानु बैगा लोहार और उनकी 52 वर्षीय पत्नी संतकुंवर पुटू और खुखड़ी एकत्र करने के लिए भालुमहुआ जंगल गए थे। इसी दौरान अचानक उनका सामना वहां विचरण कर रहे अकेले हाथी से हो गया। हाथी को सामने देखकर दोनों जान बचाने के लिए भागने लगे। इस दौरान बिहानु हाथी की चपेट में आने से तो बाल-बाल बच गए, लेकिन भागते समय गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं। उनके चेहरे और जबड़े पर गंभीर चोट लगी है तथा उनका जबड़ा टूटने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल बिहानु को गजराज परियोजना, सरगुजा मंडल के वाहन से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर भेजा। वन विभाग के अधिकारियों ने हाथियों की गतिविधियों को देखते हुए ग्रामीणों को जंगल में अकेले न जाने और सतर्क रहने की समझाइश दी है। इसके साथ ही, विभाग हाथियों की निगरानी कर रहा है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। वहीं, ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में हाथियों की निगरानी और बढ़ाने तथा लोगों की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था करने की मांग की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड