शुरू न्यूज़
ऊँचाहार में एक घरेलू विवाद के कारण एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए हैं। इस घटना में गंभीर रूप से घायल एक अधेड़ को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने ज़िला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
यह घटना मंगलवार सुबह बसवई मजरे कमालपुर गाँव में हुई, जहाँ रामदीन (50 वर्ष) का उनके बेटे के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि रामदीन के बेटे, बहू और उसके ससुरालीजनों ने रामदीन की बेटी शिवानी (20 वर्ष), शांति देवी (50 वर्ष) और बेटे राजकुमार (25 वर्ष) पर हमला कर उन्हें पीट दिया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
इसके बाद, जब रामदीन मामले की शिकायत करने कोतवाली जा रहे थे, तब मनीरामपुर पुल के पास कथित तौर पर उन पर भी जानलेवा हमला किया गया। रामदीन को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद ज़िला अस्पताल रेफर कर दिया है। कोतवाल ओमप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड