शुरू न्यूज़
PRKS के महामंत्री/सहायक महामंत्री NFIR विनोद राय के निर्देश पर, केंद्रीय कार्यालय में केंद्रीय कोषाध्यक्ष दीपक चौधरी की अध्यक्षता में केंद्रीय, मंडल और ब्रांच पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कर्मचारियों और संघ की प्रमुख मांग पर चर्चा हुई, जिसमें एनपीएस (NPS) और यूपीएस (UPS) को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की बात कही गई। इस बिंदु पर विशेष रूप से यह तय किया गया कि आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को और अधिक तेज किया जाएगा।
इसी अवसर पर, यांत्रिक कारखाना मंडल अध्यक्ष ईश्वर चंद्र विद्यासागर ने एक अन्य महत्वपूर्ण विषय पर बात की। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मैन्युअल पास ही दिए जाने चाहिए, क्योंकि वर्तमान समय में भी बहुत से सेवानिवृत्त कर्मचारी या तो स्मार्टफोन चलाना नहीं जानते या उनके पास स्मार्टफोन उपलब्ध नहीं हैं। इसलिए, ऐसे रेल कर्मचारियों को मैन्युअल पास ही निर्गत किए जाने चाहिए।
संघ ने जोर देकर कहा कि एनपीएस/यूपीएस कर्मचारियों के साथ केवल एक छलावा है, और कर्मचारियों का वास्तविक कल्याण केवल पुरानी पेंशन की बहाली से ही संभव होगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड