जयपुर ग्रामीण में पेट्रोल पंप पर जानलेवा हमला! जयपुर ग्रामीण के नरेना थाना क्षेत्र
🚨 जयपुर ग्रामीण में पेट्रोल पंप पर जानलेवा हमला!
जयपुर ग्रामीण के नरेना थाना क्षेत्र में पिंगुन रोड स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवा रहे युवक पर ट्रैक्टर चढ़ाने के प्रयास का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पिंगुन निवासी शैतान पुत्र कालू ट्रैक्टर लेकर पेट्रोल पंप पहुंचा और कथित तौर पर सुरेश को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया।
सुरेश ने ट्रैक्टर की आवाज सुनकर मौके से भागकर अपनी जान बचाई। आरोप है कि इसके बाद ट्रैक्टर चालक ने सुरेश की मोटरसाइकिल को तीन-चार बार निशाना बनाया, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर नरेना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
📍 स्थान: नरेना, जयपुर ग्रामीण, राजस्थान
🎥 CCTV फुटेज में कैद हुई वारदात
👮 पुलिस जांच जारी
A MISSION TV — अत्याचार और भेदभाव की हर खबर
📰 खबर से असर तक | आजाद पत्रकार की रिपोर्ट
#JaipurNews #JaipurRural #Naraina #RajasthanNews #CCTVFootage #BreakingNews #CrimeNews #PetrolPump #JaipurCrime #RajasthanPolice #AmissionTV #CMORajasthan
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड