पन्ना जिले के ब्रजपुर थाना क्षेत्र बृहस्पति कुंड में झरना देखने पहुंचे पर्यटकों में भिड़ंत, दोनों पक्षों में जमकर मारपीट; घटना का विडियो वायरल
पन्ना जिले के ब्रजपुर थाना क्षेत्र बृहस्पति कुंड में झरना देखने पहुंचे पर्यटकों में भिड़ंत, दोनों पक्षों में जमकर मारपीट; घटना का विडियो वायरल
पन्ना के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बृहस्पति कुंड में पुलिस कि सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से आने वाले लोगों मनमानी करने के साथ झगड़ने लगते हैं। झरना देखने पहुंचे दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई।
घटना के दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी मारपीट का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक पक्ष बांदा जिले का, जबकि दूसरा पक्ष सतना जिले का रहने वाला है। पर्यटकों के बीच ग्लास ब्रिज पर पैहले जाने को लेकर विवाद शुरू हुआ, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस को सूचना दी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह पूरा मामला पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध बृहस्पति कुंड का है। पर्यटक स्थल पर हुई इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड