रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

मुख्यमंत्री बड़वानी पहुंचे, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

Hemant Nagziriya

मुख्यमंत्री के बड़वानी दौरे में कार्यकर्ताओं से संवाद, फूड प्रोसेसिंग उद्योग का
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को बड़वानी जिले के दौरे पर पहुंचे। दोपहर करीब 2 बजे ग्राम तुलन पहुंचकर उन्होंने श्री खाटूश्याम मंदिर में श्याम बाबा की पूजा-अर्चना की और संतों से आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सीधे संवाद किया और जिले की विकास योजनाओं तथा स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली।
जिला भाजपा अध्यक्ष अजय यादव ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का परिचय मुख्यमंत्री से कराया। संवाद के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सिंह दरबार सहित कई कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की समस्याओं और विकास से जुड़े सुझाव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। अनेक कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याओं को लेकर लिखित आवेदन भी सौंपे। मुख्यमंत्री ने आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए निराकरण का आश्वासन दिया।
योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने पहुंचे मुख्यमंत्री
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस बार बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम के बजाय वे सीधे कार्यकर्ताओं से संवाद करने आए हैं, ताकि सरकार की योजनाओं की जमीनी हकीकत समझी जा सके। उन्होंने कहा कि यदि किसी हितग्राही को सरकारी योजना का लाभ लेने में परेशानी आ रही है तो उसे दूर करने के प्रयास किए जाएंगे और योजनाओं को सरल बनाने पर विचार किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे दौरे के दौरान सेवा केंद्रों का निरीक्षण करने के साथ विकास समिति के साथ बैठक कर अमृतकाल के आगामी वर्षों की कार्ययोजना पर चर्चा करेंगे। उन्होंने आम जनता के सुझावों को भी महत्वपूर्ण बताया।
बड़वानी में फूड प्रोसेसिंग उद्योग लगाने का वादा
किसानों और जिले की कृषि व्यवस्था की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़वानी के किसान उन्नत हैं और यहां विभिन्न प्रकार की फसलों एवं फलों का उत्पादन होता है। किसान कल्याण वर्ष के संदर्भ में उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज और फलों का बेहतर मूल्य दिलाने के लिए आने वाले समय में बड़वानी में फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज स्थापित कराने की दिशा में काम किया जाएगा।
गरीब कल्याण योजनाओं का किया उल्लेख
मुख्यमंत्री ने गरीब कल्याण की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने निशुल्क खाद्यान्न, आयुष्मान योजना के तहत उपचार, उज्ज्वला गैस कनेक्शन और पक्के मकान सहित विभिन्न योजनाओं का जिक्र किया।
भाजपा की कार्यशैली पर उन्होंने कहा कि पार्टी में सामान्य कार्यकर्ता भी शीर्ष पद तक पहुंच सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को गांव, गली, मोहल्ले और तहसील स्तर की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया।
पत्रकार वार्ता में सवालों का मौका नहीं
मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान आयोजित पत्रकार वार्ता को लेकर भी चर्चा रही। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखी, लेकिन पत्रकारों को सवाल पूछने का अवसर नहीं दिया गया। बिना प्रश्नोत्तर के ही पत्रकार वार्ता समाप्त हो गई और मुख्यमंत्री कार्यक्रम के अगले चरण के लिए रवाना हो गए। इससे पत्रकारों में सवाल पूछने का अवसर नहीं मिलने को लेकर चर्चा रही।
भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, जिला संभाग प्रभारी बाबूलाल यादव, प्रदेश भाजपा महामंत्री डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, पानसेमल विधायक श्याम बरड़े, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत सिंह पटेल, पूर्व सांसद सुभाष पटेल सहित भाजपा पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
जिला अध्यक्ष अजय यादव ने मुख्यमंत्री का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया तथा स्मृति स्वरूप राम दरबार की मूर्ति भेंट की। जिलेभर से पहुंचे कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय समस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर अपने सुझाव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी