शुरू न्यूज़
बिहार के मुख्यमंत्री माननीय श्री सम्राट चौधरी जी ने शिवहर के पलासी स्थित बेलबा में नवनिर्मित बेलबा डेयम का भव्य उद्घाटन किया है। इस उद्घाटन समारोह के दौरान कार्यक्रम स्थल पर हजारों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि एनडीए (NDA) सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि इस बेलबा डेयम के माध्यम से क्षेत्र में सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने कानून-व्यवस्था पर बात करते हुए कहा, “अब बिहार में कानून का राज है और विकास ही हमारी प्राथमिकता है।”
इस उद्घाटन को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया। बेलबा की धरती पर पधारने पर समस्त बेलबा ग्रामवासियों द्वारा मुख्यमंत्री माननीय श्री सम्राट चौधरी जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड