शुरू न्यूज़
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के ऐतिहासिक नगर नरवर में राजा नल के प्रसिद्ध किले से सदियों पुरानी धरोहर मानी जाने वाली एक प्राचीन तोप चोरी हो गई है। इस घटना ने किले की सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस ऐतिहासिक धरोहर की चोरी होने से स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है और वे दोषियों की जल्द गिरफ्तारी के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।
किले के सुरक्षा गार्ड के अनुसार, लगभग 10 दिन पहले कुछ अज्ञात लोगों ने इस भारी-भरकम तोप को उसके स्थान से नीचे गिरा दिया था, जिसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दी गई थी। अधिकारियों ने तोप को सुरक्षित स्थान पर रखने का आश्वासन दिया था, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी लापरवाही का फायदा उठाकर बीते दिन अज्ञात चोर किले के पिछले रास्ते से तोप चोरी कर ले गए। मौके पर मिले निशानों से अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरों ने लोहे की बेयरिंग वाली हाथ ठेला (पहिया गाड़ी) की मदद से तोप को नीचे उतारा था।
इस ऐतिहासिक किले में पहले अलग-अलग जगहों पर 14 तोपें हुआ करती थीं। इससे पहले साल 2003 में भी यहाँ से एक तोप चोरी हुई थी, जिसे बाद में बरामद कर सभी तोपों को एक ही स्थान पर सुरक्षित रख दिया गया था। फिलहाल, पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर चोरों की तलाश में जुटे हुए हैं और जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड