शुरू न्यूज़
सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड स्थित डरहार पंचायत में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जहाँ कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच पशुओं का चारा लेकर लौट रही एक नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई। नाव पर चार महिलाएं, एक बच्चा और एक पुरुष समेत कुल छह लोग सवार थे, जो नाव के पलटते ही नदी में गिर गए।
इस कठिन समय में पास से ही नाव लेकर गुजर रहे स्थानीय निवासी राम कुमार मुखिया ने तुरंत साहस दिखाते हुए नदी में कूदे और बिना अपनी जान की परवाह किए सभी छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस घटना ने कोसी क्षेत्र के ग्रामीणों की उस विकट स्थिति को उजागर कर दिया है, जहाँ वे रोजमर्रा की जरूरतों और पशुओं के चारे के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने अब प्रशासन से सुरक्षित नाव संचालन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी जानलेवा घटनाओं को रोका जा सके।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड