शुरू न्यूज़
मध्य प्रदेश के भोपाल में ट्रैफिक नियमों को ताक पर रखने का एक और मामला सामने आया है, जहां एक बीजेपी मंडल अध्यक्ष बिना हेलमेट के गाड़ी चला रहे थे। जब ड्यूटी पर मौजूद पुलिस ने उन्हें रोका, तो उन्होंने नियमों का पालन करने के बजाय सीधे जिला उपाध्यक्ष को फोन मिला दिया। हालांकि, ट्रैफिक टीआई (TI) संजय सूर्यवंशी ने इस सिफारिश को मानने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस और बीजेपी नेता के बीच सड़क पर ही काफी बहस हुई।
इस घटना को लेकर जनता में भारी नाराजगी है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि नेताओं की यह ‘मुफ्तखोरी’ और ‘वीआईपी संस्कृति’ आखिर कब तक चलेगी? नेताओं को मिलने वाली कैंटीन, टोल और पेंशन जैसी सरकारी सुविधाओं के बाद अब हेलमेट में भी छूट की चाहत ने इनके दोहरे चेहरे को पूरी तरह उजागर कर दिया है। यह समय पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने का है, न कि उन्हें धमकाने का।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड