कवर्धा में मंदिर ट्रस्ट की भूमि को लेकर घमासान, कांग्रेस शहर अध्यक्ष पर कब्जे का आरोप
कवर्धा में हनुमान मंदिर ट्रस्ट की भूमि को लेकर विवाद एक बार फिर चर्चा में है। मंदिर के सर्वकार ने कांग्रेस शहर अध्यक्ष अशोक सिंह एवं उनके भाई अरुण सिंह पर ट्रस्ट की लगभग एक एकड़ भूमि पर कब्जा कर ढाबा संचालन, कॉम्प्लेक्स निर्माण और अन्य हिस्सों को किराए पर देने का आरोप लगाया है।
मामला न्यायालय में विचाराधीन बताया जा रहा है। मंदिर पक्ष का दावा है कि न्यायालयीन प्रक्रिया के दौरान उन पर समझौते (राजीनामा) का दबाव भी बनाया जा रहा है। वहीं, इस मामले में कांग्रेस शहर अध्यक्ष अशोक सिंह की आधिकारिक प्रतिक्रिया अभी सामने नहीं आई है।
नोट: यह समाचार उपलब्ध आरोपों और संबंधित पक्ष के दावों पर आधारित है। मामले में अंतिम निर्णय न्यायालय एवं सक्षम प्राधिकारी द्वारा किया जाएगा। अशोक सिंह का पक्ष उपलब्ध होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
#Kawardha #Kabirdham #HanumanMandir #ChhattisgarhNews #छत्तीसगढ़ LandDispute BreakingNews KTChhattisgarhNews
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड