शुरू न्यूज़
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के कवर्धा अंतर्गत ग्राम सिल्हाटी में स्थित बाबा विश्वेश्वर महादेव मंदिर में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात के संबंध में सिल्हाटी ग्राम निवासी प्रार्थी रोहित कुमार चंद्रवंशी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, 04 जुलाई 2026 की रात से 05 जुलाई 2026 की सुबह के बीच अज्ञात चोरों ने मंदिर का दरवाजा तोड़कर भगवान महादेव के शिवलिंग में स्थापित चांदी का त्रिकुंड और माता गौरी की प्रतिमा का चांदी का मुकुट चोरी कर लिया था। चोरी गई इन सामग्रियों का कुल वजन लगभग 20 तोला और मूल्य करीब ₹35,000 था।
घटना की शिकायत मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर अपनी जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, गवाहों के कथन दर्ज किए और नजरी नक्शा तैयार किया। इसके साथ ही मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया। इस तकनीकी जांच और सतत पतासाजी के आधार पर पुलिस ने संदेहियों की पहचान की और उन्हें हिरासत में लेकर की गई पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड