रसूलाबाद विधानसभा के पहाड़पुर गांव पहुंचे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला
रसूलाबाद कानपुर देहात। कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत रसूलाबाद विधानसभा के ग्राम पहाड़पुर में कर्नल जितेंद्र यादव के छोटे भाई रावेंद्र सिंह यादव गुड्डु की श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में पहुंचे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने दिवंगत आत्मा को पुष्प अर्पित करते हुए परिवार से संवेदना व्यक्त करते हुए ढांढ़स बंधाया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने उनकी बनवाई लिफ्ट को भी नहीं चालू रख पाई है। स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है उन्होंने कहा की समाज का हर पीड़ित वर्ग पीडीए का हिस्सा है। उन्होंने मड़ौली कांड में मृतक मां बेटी की घटना का जिक्र किया इसके साथ मैथा के ही बलवंत हत्याकांड का जिक्र किया। गाड़ी पलटने के बात कहकर इशारों इशारों में ही वह बिकरु कांड की बात कर गए।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड