शुरू न्यूज़
सनावद के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए नाटक के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया गया। इसके साथ ही, प्रशासन ने स्कूल और कॉलेज के 100 मीटर के दायरे में अवैध रूप से तंबाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस संयुक्त कार्रवाई में सनावद थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र मिश्रा और तहसीलदार केसिया सोलंकी अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।
इस कार्रवाई के दौरान स्कूल और कॉलेज के आसपास तंबाकू, गुटखा, सिगरेट और बीड़ी बेचने वाले दुकान संचालकों में हड़कंप मच गया। स्थिति यह थी कि कुछ लोग अपनी दुकानों में रखे गुटखा पाउच, सिगरेट और बीड़ी थैलियों में भरकर भागते हुए नजर आए। इस दौरान प्रशासन द्वारा बड़ी संख्या में तंबाकू उत्पाद और गुटखा पाउच जब्त कर कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने दुकान संचालकों को चेतावनी दी है कि वे शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के व्यसन की सामग्री न बेचें।
थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में भी स्कूल और कॉलेज के पास नशे और तंबाकू उत्पादों की बिक्री करने वालों के खिलाफ दंडात्मक और कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के भविष्य को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी चलाया जाएगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड