गोरखपुर में गूंजा देशभक्ति का जयघोष! प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र में शान से लहराया तिरंगा, 600 जवानों ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प
गोरखपुर। प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र, गोरखपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह हर्षोल्लास, गरिमा और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रशिक्षण केंद्र के डीआईजी श्री अमित कुमार ठाकुर द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ।
समारोह के दौरान राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ की सुमधुर धुन से पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया। इसके पश्चात राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं तथा महानिदेशक, सशस्त्र सीमा बल के संदेश का वाचन किया गया।
समारोह में करीब 600 कार्मिकों ने भाग लिया। सभी अधिकारी एवं जवान पूर्ण अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।
समारोह के अंत में उपस्थित कार्मिकों ने राष्ट्र की सुरक्षा, सेवा और प्रगति के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प दोहराया। स्वतंत्रता दिवस समारोह ने पूरे प्रशिक्षण केंद्र को देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना से भर दिया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड