शुरू न्यूज़
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे के कथित गबन मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पत्रकार इकबाल खान के अनुसार, पुलिस और विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच में आरोपियों से नकदी, आभूषण और अन्य संपत्ति बरामद की गई है। इसके अलावा, जांच एजेंसियां आरोपियों और उनके परिजनों से जुड़े कई बैंक खातों की भी जांच कर रही हैं।
एसआईटी की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दान की गिनती के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर खामियां थीं। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की जांच अभी जारी है और यदि इसमें अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड