शुरू न्यूज़
मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र स्थित गोवर्धन चौराहे पर राजस्थान रोडवेज की बस में बैठे एक युवक से करीब 550 ग्राम सोना से भरा बैग लेकर अज्ञात बदमाश फरार हो गया। पीड़ित की पहचान राजस्थान निवासी गौरव के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में कार्यरत है। गौरव ने मथुरा के विभिन्न स्थानों से अपनी कंपनी के लिए लगभग 550 ग्राम सोना एकत्रित किया था और उसे बैग में रखकर ले जा रहा था। गोवर्धन चौराहे पर वह राजस्थान रोडवेज के बस चालक अपने एक परिचित से मिला और बस में चालक के बगल वाली सीट पर बैठकर सोने का बैग पास रख लिया, तभी मौका पाकर अज्ञात व्यक्ति बैग उठाकर भाग निकला।
घटना के बाद गौरव द्वारा शोर मचाने पर बस चालक ने बाइक सवार बदमाशों का कुछ दूरी तक पीछा भी किया, लेकिन आरोपी चकमा देकर भागने में कामयाब रहे। इसके बाद पीड़ित ने अपनी कंपनी के सहयोगियों और पुलिस को सूचना दी। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी श्लोक कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया है और क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर कुछ अहम सुराग मिले हैं। फिलहाल पुलिस की कई टीमें सीसीटीवी फुटेज और मिले सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड