शुरू न्यूज़
वारासिवनी के ग्राम पुनी से बटरमारा पुल के पास मोड़ पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहाँ मजदूरों से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में वाहन में सवार सभी 20 महिला मजदूर घायल हो गई हैं, जिनमें से 4 महिलाओं की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। डोंगरमाली निवासी महेश लिल्हारे से मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में लगभग 20 महिलाएं और बालिकाएं सवार थीं, जो खेत में धान का परहा (रोपाई) लगाने के लिए जा रही थीं। इन मजदूरों में 15 महिलाएं डोंगरमाली और 5 महिलाएं ग्राम बिटोडी की रहने वाली हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बटरमारा पुल के पास मोड़ पर चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे पिकअप पलटते हुए सड़क से नीचे सीधे खेत में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और दुर्घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की आवाज सुनते ही बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और उन्होंने तत्परता दिखाते हुए पिकअप के नीचे दबे और फंसे हुए घायल मजदूरों को बाहर निकाला।
सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए बालाघाट जिला चिकित्सालय भिजवाया गया है, जहाँ गंभीर रूप से घायल 4 महिलाओं का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुँच गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड