यमुना में समाई 12वीं की छात्रा, पीछे छोड़ गई कई सवाल ?
बांदा दांदौ घाट पुल पर मिला दुपट्टा, अंगूठी और क्लचर; 10 किमी तक तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग
बांदा। कमासिन की 18 वर्षीय कक्षा 12 की छात्रा मंदाकिनी गुरुवार सुबह दांदौ घाट स्थित यमुना पुल से नदी में कूद गई। चश्मदीदों के अनुसार वह सुबह करीब सात बजे घाट पर फोन पर बात कर रही थी और करीब 8:30 बजे पुल से छलांग लगा दी।पुल पर मिले दुपट्टे, अंगूठी और क्लचर की परिजनों ने पहचान की। एनडीआरएफ, पीएसी, गोताखोरों और स्थानीय मल्लाहों ने करीब 10 किलोमीटर तक नदी में तलाश की, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिला।मां के मुताबिक घर में न कोई विवाद हुआ था और न उसे डांटा गया था। आखिर ऐसा क्या था जिसने छात्रा को यह कदम उठाने पर मजबूर किया, यह सवाल परिवार को भीतर तक झकझोर रहा है। अंधेरा होने पर तलाश रोक दी गई, शुक्रवार सुबह फिर अभियान शुरू होगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड