शुरू न्यूज़
भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र के धर्मपुर में बुधवार देर रात गवाही देकर लौट रहे चाचा-भतीजे पर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में इंग्लिशपुर निवासी 45 वर्षीय ट्रैक्टर चालक सूरज राय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके भतीजे दीपक कुमार के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मृतक सूरज राय और उनके भतीजे दीपक कुमार आरा व्यवहार न्यायालय में एक पुराने मामले में गवाही देकर वापस लौट रहे थे। धर्मपुर के पास अचानक दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। घायल दीपक कुमार के आवेदन के आधार पर कोईलवर थाना में एक नामजद समेत तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दीपक ने इस घटना के पीछे जमीन विवाद और पुराने मुकदमे की रंजिश को मुख्य कारण बताया है।
सदर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार ने बताया है कि पुलिस इस मामले में तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है और लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सभी आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड