बुधनी: गौमाता को सड़क दुर्घटनाओं से बचाने के लिए विश्व-बजरंग दल की अनूठी पहल, पहनाए रेडियम के पट्टे
बुधनी।वर्तमान में सड़कों पर बेसहारा गौवंश के साथ हो रही दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए विश्व हिंदू परिषद ( विश्व ) और बजरंग दल, बुधनी इकाई द्वारा एक सराहनीय कदम उठाया गया है। रात के समय होने वाले हादसों पर लगाम लगाने और गौमाता की रक्षा के उद्देश्य से संगठन के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर विचरण कर रही गायों के गले में रेडियम के पट्टे (रिफ्लेक्टर बैंड) लगाए।
दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने का सार्थक प्रयास
इस अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए विश्व-बजरंग दल के सुरक्षा प्रमुख राहुल राजपूत ने बताया कि इन दिनों सड़कों पर गौमाता से संबंधित दुर्घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं। रात के अंधेरे में तेज रफ्तार वाहन चालकों को सड़क पर बैठी या चलती हुई गायें दिखाई नहीं देतीं। इसके कारण न केवल राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, बल्कि अक्सर गंभीर घटनाएं भी घटित हो जाती हैं, जिसमें गौवंश को भी भारी नुकसान पहुँचता है।
इसी समस्या के समाधान को मध्य नजर रखते हुए संगठन द्वारा यह पहल की गई है। गायों के गले में बंधे इन रेडियम पट्टों के चमकने से रात के समय दूर से ही वाहन चालकों को गौवंश नजर आ जाएगा, जिससे दुर्घटनाओं पर प्रभावी रूप से रोक लग सकेगी।
सुरक्षा का दिया सकारात्मक संदेश
संगठन के सदस्यों ने रेडियम के पट्टे लगाकर न केवल बेजुबानों की रक्षा की, बल्कि समाज को पशु सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का एक सकारात्मक संदेश भी दिया है।
इस पुनीत कार्य में मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे:
बंटी गौर राहुल सिंह राजपूत
योगेश सिसोदिया हिमांशु मेहरा
मुकेश पटेल पंकज बारपेटे
सतीश मनेहरी दीपक मालवीय
कन्हैया यादव और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस दौरान आम जनता और वाहन चालकों से भी अपील की है कि वे रात के समय वाहन की गति नियंत्रित रखें और सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, ताकि बेजुबान जानवरों के साथ-साथ जनहानि को भी रोका जा सके।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड