शुरू न्यूज़
मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रोहुआ चौक स्थित विश्वकर्मा ट्रेडर्स में बीती रात अज्ञात चोरों ने तीन ट्रैक्टरों की बैटरियां चोरी कर लीं। प्रतिष्ठान के संचालक जब सुबह दुकान पहुंचे, तो ट्रैक्टरों से बैटरियां गायब देखकर हैरान रह गए और उन्होंने तत्काल स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय व्यवसायियों में भय और आक्रोश का माहौल है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड