🚨 मनियर में किशोरी की मौत, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर शुरू की गहन जांच
बलिया जनपद के मनियर थाना क्षेत्र में एक किशोरी की मौत के मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है।
पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई 2026 को पीड़िता की मां ने थाना मनियर में तहरीर देकर गांव के एक युवक पर बच्ची को बहला-फुसलाने, अनुचित हरकत करने तथा उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
इसी दौरान शनिवार को किशोरी ने कथित रूप से आत्मघाती कदम उठाया। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में नामजद आरोपी सहित दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, साक्ष्यों और विवेचना के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
🎥 इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला ने क्या कहा, देखिए उनकी पूरी वीडियो बाइट।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड