साहेबगंज:- चंद्रदेव नारायण महाविद्यालय में खड़े होकर पानी पीने को लेकर शिक्षक द्वारा छात्र को टोके जाने पर शनिवार को छात्रों ने कॉलेज गेट के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया?
खड़े होकर पानी पीने पर टोका तो छात्रों ने किया सड़क जाम
**साहेबगंज।** चंद्रदेव नारायण महाविद्यालय में खड़े होकर पानी पीने को लेकर शिक्षक द्वारा छात्र को टोके जाने पर शनिवार को छात्रों ने कॉलेज गेट के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। छात्रों ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मामले की सूचना पर प्राचार्य प्रो. डॉ. विवेकानंद सिंह और साहेबगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्राचार्य ने अभद्र भाषा के प्रयोग की पुष्टि होने पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। शिक्षक डॉ. अवधेश कुमार ने भी छात्रों को समझाते हुए भविष्य में नहीं डांटने की बात कही। आश्वासन के बाद छात्रों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया और आवागमन सामान्य हुआ।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड