नगर ठेठई टांगर में विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में पहुंचे सिसई विधायक जीगा मुंडा,सेमरा में भी हुआ कार्यक्रम
नगर ठेठई टांगर में विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में पहुंचे सिसई विधायक जीगा मुंडा,सेमरा में भी हुआ कार्यक्रम
सिसई प्रखंड क्षेत्र के नगर ठेठई टांगर और सेमरा में बहुत ही धूमधाम से विश्व आदिवास दिवस मनाया गया।नगर ठेठई टांगर में सिसई विधानसभा के विधायक जिगा मुंडा पहुंचे हुए थे। उन्होंने कार्यक्रम में आए हुए महिला पुरुषों का उत्साह बढ़ाया और सभी को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही साथ विश्व आदिवासी दिवस का महत्व भी बताया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि प्रकाश उरांव और कई गणमान्य समेत हजारों की संख्या में महिला पुरुष पहुंचे हुए थे। इसके अलावा सिसई प्रखंड क्षेत्र के सेमरा गांव में भी बहुत ही धूमधाम के साथ विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया।जिसमें दुलराम खड़िया और सोमरा खड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर कई खोड़ा दल आए हुए थे। जो अपने पारंपरिक वेशभूषा में थे। साथ ही साथ नगाड़ा और मांदर के साथ सांस्कृतिक नृत्य संगीत कर रहे थे ग्रामीण कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित थे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड